Author : Satish Kumar
बद्दी में रसोई गैस की भारी किल्लत के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से गैस की गाड़ी नहीं आने की वजह से LPG gas supply पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। इसके कारण उपभोक्ता सुबह से ही कड़ी धूप में लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया।
कई लोग अपने काम से छुट्टी लेकर गैस भरवाने के लिए एजेंसी पहुंचे थे, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। इस स्थिति से लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली। गुस्साए उपभोक्ताओं ने इंडियन गैस एजेंसी बद्दी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और जोरदार नारेबाजी भी की। लोगों ने एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की।
वहीं इस मामले पर एजेंसी मैनेजर त्रिलोक ने जानकारी दी कि बद्दी स्थित इंडियन गैस प्लांट में इस समय निरीक्षण का काम चल रहा है। इसी कारण gas cylinder distribution में देरी हो रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि मंगलवार सुबह से सभी लोगों को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। फिलहाल लोगों को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से जल्द समस्या हल करने की बात कही गई है।
शिमला के करोड़ों रुपये के एलएसडी केस में कुल्लू होटल मालिक प...
Shimla LSD Drug Case में Kullu के Hotel Owner को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में CCTV फुटेज डिलीट
सोलन में टैंकर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर घा...
Solan के Kandaghat में tanker और bike की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घाय
राम चरण की फिल्म पेड्डी का दमदार ट्रेलर रिलीज, फैंस में बढ़ा...
Ram Charan और Janhvi Kapoor की film Peddy का trailer रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई, फ