Author : Satish Kumar
बद्दी के पंचायत समिति भटौली कला से बीडीसी प्रत्याशी रणेश राणा ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने शीतलपुर, कल्याणपुर, लांडेवाल और संधोली गांवों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और आगामी चुनाव में समर्थन देने का भरोसा भी जताया।
जनसंपर्क के दौरान रणेश राणा ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और कहा कि अगर उन्हें सेवा का अवसर मिलता है तो वे क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने विशेष रूप से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के लिए रोजगार व बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी मुख्य जिम्मेदारी होगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो गया। लोगों के उत्साह और समर्थन ने उनके अभियान को और मजबूती दी है। रणेश राणा ने सभी से अपील की कि वे विकास और बेहतर भविष्य के लिए उन्हें सहयोग दें और मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
मणिमहेश यात्रा 2026: पंजीकरण जरूरी, प्लास्टिक और तंबाकू पर र...
Manimahesh Yatra 2026 में श्रद्धालुओं के लिए Registration अनिवार्य, छोटे प्लास्टिक पैकेट और बोतलों प
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका